नगर निगम चुनाव प्रचार में प्रयोग किया होर्डिंग बोर्ड में महाराजा अग्रसेन की आपत्तिजनक तस्वीर लगाए जाने के मामले में पकड़ा तूल
विजय बंसल एडवोकेट ने चुनाव प्रचार में होर्डिंग बोर्ड में महाराजा अग्रसेन की तस्वीर नीचे लगाकर उनके सिर पर नेताओं को बिठाने पर जताई कड़ी आपत्ति
कार्यक्रम के आयोजक अग्रवाल समाज और लोगों से बिना शर्त तुरंत सार्वजनिक तौर पर मांगे माफी- विजय बंसल एडवोकेट
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला 3 मई 2026। पंचकूला नगर निगम चुनाव के दौरान एक कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर को लेकर एक नया विवाद सामने आया है एक फ्लेक्स बोर्ड में विभिन्न नेताओं की तस्वीरों के साथ महाराजा अग्रसेन जी की फोटो सबसे नीचे लगाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय बंसल एडवोकेट ने कड़ी आपत्ति जताई है। विजय बंसल एडवोकेट का कहना है कि महाराजा अग्रसेन जी अग्रवाल समाज के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों के लिए आराध्य और प्रेरणा स्रोत हैं, इसलिए उनकी तस्वीर को होर्डिंग बोर्ड में इस तरह नीचे स्थान देना और महाराजा अग्रसेन के सिर पर अन्य राजनीतिक दल के नेताओं को बिठाना महाराजा अग्रसेन जी का घोर अपमान है।
विजय बंसल एडवोकेट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए और लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो स्वार्थी लोग राजनीति, वोट या सत्ता सुख के लिए अपने पितामह का भी अपमान करने में अग्रणीय हों और जो अग्रवाल जैसे अति सम्मानित शब्द का प्रयोग अपनी ओच्छी राजनीति के लिए करते हों, जिनके लिए एक विशेष राजनीतिक दल का अग्रवाल ही केवल अग्रवाल हो, क्या आप ऐसे व्यक्ति को अपना मेयर चुनना पसंद करेंगे ?
विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि अग्रवाल समाज के सभी लोगों ने मिलकर समाज एवं देश की उन्नति एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय प्रदेश स्तर पर गैर सरकारी संगठन का गठन किया था साथ ही समाज के लोगों को किसी भी राजनीतिक दल का व्यक्तिगत तौर पर समर्थन करने का पूर्ण अधिकार है लेकिन चुनाव प्रचार में महाराजा अग्रसेन जी के नाम का प्रयोग करना गलत है लेकिन फिर भी यदि कुछ अंध भक्तों द्वारा अपनी ओछी राजनीति के लिए महाराजा अग्रसेन की तस्वीर विभिन्न नेताओं के नीचे लगाने का गलत काम किया है। विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि ऐसी ओछी हरकत के लिए कार्यक्रम के आयोजकों को तुरंत बिना शर्त सार्वजनिक तौर पर अग्रवाल समाज और अन्य लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में ऐसी गंदी हरकत ना करने की शपथ भी लेनी चाहिए। क्योंकि इस प्रकार की हरकत से पूरे समाज में रोष व्याप्त है।
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रवाल समाज के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के आराध्य हैं और वह कलयुग के अवतार हैं, वे अहिंसा, समाजवाद के प्रतीक थे। देश ही नहीं विदेशों में भी रहने वाले अग्रवाल समाज एवं अन्य लोगों की भी महाराजा अग्रसेन जी में पूर्ण आस्था है। बेशक कुछ लोगों को यदि किसी राजनीतिक दल का व्यक्तिगत तौर पर समर्थन करना है तो करें लेकिन अपनी गंदी राजनीति के लिए महाराजा अग्रसेन का नाम नहीं लेना चाहिए वे तो भगवान है वह किसी एक विशेष व्यक्ति के निजी आराध्या नहीं है बल्कि अग्रवाल समाज के सारे उन्हीं के ही वंशज और उनके शिष्य हैं।
विजय बंसल एडवोकेट ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हुए लोगों को अपने राजनीतिक विचारधारा के माध्यम का चुनाव प्रचार करना चाहिए ना कि महाराजा अग्रसेन जी के नाम का प्रयोग करें। ऐसी हरकत से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए आयोजनों को तुरंत सार्वजनिक तौर पर माफी मांग कर भविष्य में इस प्रकार की हरकत ना करने का संकल्प लेना चाहिए।











Total Users : 309787
Total views : 520583