May 4, 2026 7:34 pm

May 4, 2026 7:34 pm

HARYANA: बिजली निगम में करोड़ों का बैंकिंग घोटाला, फाइनेंस डायरेक्टर निलंबित—जांच CBI को सौंपने की तैयारी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

चंडीगढ़/पंचकूला। हरियाणा में बैंक घोटालों को लेकर हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। सरकार याब तक 2 आईएएस सहित कई अधिकारियों को सस्पेंड व बर्खास्त कर चुकी है।
वही हरियाणा के बिजली वितरण निगम उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVN) से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया था। निगम द्वारा जारी ऑफिस ऑर्डर के मुताबिक, बैंकिंग लेन-देन में गड़बड़ी, फर्जी ट्रांजैक्शन और शेल कंपनियों में धन के डायवर्जन के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मामले में HPGCL (हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के खातों से संबंधित अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में संचालित खातों के जरिए संदिग्ध लेन-देन किए गए, जिससे निगम की साख को नुकसान पहुंचा।
FIR दर्ज, कई धाराओं में मामला
राज्य सरकार के निर्देश पर 23 फरवरी 2026 को विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकूला में FIR दर्ज की गई थी। इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

फाइनेंस डायरेक्टर अमित दीवान गिरफ्तार
जांच के दौरान HPGCL के डायरेक्टर (फाइनेंस) अमित दीवान को 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 27 मार्च 2026 को उन्हें निलंबित कर दिया गया। सरकार ने अब उनका कार्यकाल भी वापस ले लिया है और उन्हें उनके मूल विभाग UHBVN में वापस भेजने का निर्णय लिया गया है।


50 करोड़ रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन
जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि IDFC फर्स्ट बैंक, सेक्टर-32 चंडीगढ़ में “HPGCL Dry Fly Ash Fund” नाम से एक खाता खोला गया था। 11 नवंबर 2024 को इस खाते में 50 करोड़ रुपये जमा किए गए, जो किसी अन्य खाते से ट्रांसफर किए गए थे।

नियमों की अनदेखी
खाते के संचालन में वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई। बिना अन्य बैंकों से कोटेशन लिए और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही खाता खोलने की मंजूरी दी गई। इस प्रक्रिया में बैंक अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

CBI को सौंपी जा सकती है जांच
विजिलेंस विभाग ने 1 मई 2026 को जानकारी दी है कि अब इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को ट्रांसफर की जा रही है।

आगे क्या?
इस घोटाले में कई बड़े अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी व खुलासे होने की संभावना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 1 0 4 7 6
Total Users : 310476
Total views : 521643

शहर चुनें