September 14, 2026 6:47 am

September 14, 2026 6:47 am

CHANDIGARH NEWS: एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, इमरजेंसी इवैक्यूएशन; 198 यात्री सुरक्षित

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 5 मई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट परमंगलवार को एक फ्लाइट के पावर बैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार IndiGo की फ्लाइट 6E 108 हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही थी। अचानक जहाज लैंडिंग के बाद पावर बैंक में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विमान के रनवे पर रुकने के दौरान एक यात्री के केबिन बैग से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी इवैक्यूएशन कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट में उस समय 198 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। घटना उस वक्त हुई जब विमान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड कर बे-1 पर खड़ा था और यात्री उतरने की प्रक्रिया में थे। इसी दौरान ओवरहेड बिन में रखे बैग से धुआं उठने लगा। जांच में सामने आया कि बैग में रखा पावर बैंक अचानक गर्म होकर जलने लगा था।


स्थिति को भांपते हुए केबिन क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की और एहतियातन स्लाइड के जरिए इमरजेंसी इवैक्यूएशन शुरू कर दिया गया। कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकालकर टर्मिनल तक पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक, कुछ समय के लिए केबिन धुएं से भर गया था, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया।

घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इवैक्यूएशन के दौरान एक यात्री के टखने में चोट (डिसलोकेशन) आने की सूचना है। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

IndiGo के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि “5 मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट 6E 108 में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना सामने आई। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत इवैक्यूएशन किया गया और सभी संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया।”
एयरलाइन ने बताया कि प्रभावित विमान को दोबारा सेवा में लाने से पहले विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर उड़ानों में पावर बैंक और अन्य लिथियम बैटरी उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को लेकर सवाल खड़े करती है। एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे उपकरणों को लेकर निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है, क्योंकि अधिक गर्म होने पर इनमें आग लगने का खतरा रहता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 1 2
Total Users : 413112
Total views : 663109

शहर चुनें