August 29, 2026 2:24 pm

August 29, 2026 2:24 pm

पंचकूला नगर निगम चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर दिखा प्रेरणादायक दृश्य, DCP सृष्टि गुप्ता से मिली नन्हीं बच्ची

रमेश गोयत

पंचकूला, 10 मई। रविवार को नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के लिए पंचकूला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। पंचकूला की डीसीपी शहर में सभी मतदान केंद्रों का दौरा करती दिखाई दी। वही पंचकूला नगर निगम चुनाव के दौरान रविवार को एक मतदान केंद्र पर बेहद भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला। चुनाव ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं डीसीपी सृष्टि गुप्ता से एक छोटी बच्ची ने मुलाकात की और उनसे प्रभावित होकर कहा, “मैं भी बड़ी होकर आपकी तरह पुलिस अफसर बनूंगी।”
बच्ची की यह बात सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी, मतदान कर्मी और स्थानीय लोग मुस्कुरा उठे। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बच्ची को प्यार से प्रोत्साहित किया और कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर वह अपने सपनों को जरूर पूरा कर सकती है।
नगर निगम चुनाव के दौरान जहां पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आया, वहीं यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली और नेतृत्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रहा है।


चुनाव के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देती नजर आईं।

नगर निगम पंचकूला चुनाव-2026 में 52 प्रतिशत मतदान, मेयर और 20 वार्डों के लिए मतदाताओं ने डाले वोट

नगर निगम पंचकूला चुनाव-2026 के तहत रविवार को मेयर पद और 20 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले भर के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 6:00 बजे तक कुल 52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम चुनाव में कुल 2,07,444 मतदाता मतदान के पात्र थे, जिनमें से 1,07,949 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ग्रामीण क्षेत्रों और बाहरी इलाकों के कई मतदान केंद्रों पर शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया। वहीं महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
अब सभी प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर 13 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है, जिसमें मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 7 4
Total Users : 400374
Total views : 646003

शहर चुनें