August 29, 2026 11:11 am

August 29, 2026 11:11 am

CHANDIGARH: आईएसओ में संगठन विस्तार, चंडीगढ़ यूटी के लिए तीन अहम नियुक्तियां

चंडीगढ़, 7 जनवरी: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की छात्र इकाई इंडियन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) ने संगठन के विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए चंडीगढ़ यूटी के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा से विचार-विमर्श के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया।
घोषणा के अनुसार तेजस्वी को चंडीगढ़ यूटी के लिए आईएसओ का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रशांत माजरा को चंडीगढ़ यूटी का सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही विपुल भादू को पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और चंडीगढ़ व पंजाब यूनिवर्सिटी में संगठन को और अधिक सशक्त करेंगे। इन नियुक्तियों से आगामी समय में छात्र राजनीति में आईएसओ की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 8 7
Total Users : 400287
Total views : 645889

शहर चुनें