May 23, 2026 4:30 pm

May 23, 2026 4:30 pm

HARYANA NEWS: देश मे पेट्रोल ₹100 पार, 12 साल में ₹57 लाख करोड़ की लूट: सुरजेवाला

पेट्रोल-डीजल, CNG और LPG की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग, भाजपा सरकारों पर जनता की जेब काटने का आरोप

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़, 23 मई 2026: Randeep Singh Surjewala ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में पहली बार पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर पार पहुंच गई है और पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स तथा आरबीआई के इमरजेंसी फंड के जरिए जनता से ₹57 लाख करोड़ की वसूली की है।
मीडिया को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक तरफ पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर 12 वर्षों में करीब ₹43 लाख करोड़ वसूले, वहीं दूसरी तरफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इमरजेंसी फंड से भी ₹14 लाख करोड़ लिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा देश की आपदा और सुरक्षा जरूरतों के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने महंगाई को बढ़ावा देकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण परिवहन, निर्माण सामग्री, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

12 दिनों में तीन बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने मात्र 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की।
15 मई 2026 को ₹3 प्रति लीटर बढ़ोतरी
19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि
23 मई को 91 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए
उन्होंने कहा कि कुल ₹4.81 प्रति लीटर की वृद्धि के बाद पेट्रोल ₹100.37 और डीजल ₹92.91 प्रति लीटर पहुंच गया है।

2014 की तुलना में दोगुनी मार”
कांग्रेस नेता ने कहा कि 26 मई 2014 को पेट्रोल ₹71.41 प्रति लीटर और डीजल ₹56.71 प्रति लीटर था, जबकि उस समय कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक थी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में औसतन 70 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं।

हरियाणा सरकार पर भी साधा निशाना
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार पेट्रोल पर 18.20 प्रतिशत और डीजल पर 16 प्रतिशत VAT वसूल रही है। उन्होंने कहा कि इससे हर लीटर पेट्रोल पर लगभग ₹18 और डीजल पर करीब ₹14.50 टैक्स लिया जा रहा है।
CNG और LPG की कीमतों में बढ़ोतरी पर सवाल
उन्होंने कहा कि मई महीने में CNG की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की गई, जिससे ऑटो चालक, टैक्सी चालक और मध्यम वर्गीय परिवार प्रभावित हुए हैं। उनके अनुसार गुरुग्राम में CNG की कीमत ₹86.12 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1 मई से 19 मई के बीच ₹993 बढ़ाकर ₹3071.50 कर दी गई। इसके अलावा 5 किलो छोटू सिलेंडर की कीमतों में भी ₹261 की बढ़ोतरी की गई है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें
सुरजेवाला ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि:
पेट्रोल-डीजल की हालिया ₹4.81 प्रति लीटर बढ़ोतरी वापस ली जाए
CNG की तीनों बढ़ोतरी तुरंत रद्द की जाए
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की ₹993 वृद्धि वापस हो
5 किलो सिलेंडर की बढ़ी कीमतें कम की जाएं
पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG पर एक्साइज ड्यूटी घटाई जाए
कच्चे तेल के दाम कम होने पर जनता को तुरंत राहत दी जाए
उन्होंने कहा कि महंगाई से किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, ऑटो चालक और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है और सरकार को तत्काल राहत उपाय लागू करने चाहिए।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 3 8 5
Total Users : 323385
Total views : 540036

शहर चुनें