June 5, 2026 8:27 am

June 5, 2026 8:27 am

पंचकूला में 29 मई को पत्रकारों के लिए एआई ट्रेनिंग का शुभारंभ करेंगे हरविंदर कल्याण

सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह देंगे एआई प्रशिक्षण, आधुनिक पत्रकारिता पर होगी विशेष संगोष्ठी

पत्रकारों को मुफ्त कैशलेस हेल्थ, एक्सीडेंटल और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियां भी मिलेंगी
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 27 मई। बदलते तकनीकी दौर में पत्रकारिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से मीडिया वेलबींग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की ओर से 29 मई को पंचकूला स्थित रेड बिशप में पत्रकारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ट्रेनिंग कार्यक्रम की लॉन्चिंग की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष Harvinder Kalyan करेंगे।
एमडब्ल्यूबी द्वारा पत्रकारों को एआई की ट्रेनिंग देने के लिए सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारी Dr. Manmohan Singh के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। डॉ. मनमोहन सिंह वर्तमान में ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र के अध्यक्ष तथा सांझा रेडियो के चेयरमैन हैं। इसके अलावा वे yestvee.in के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर भी हैं और अब तक 35 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं।
मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के अध्यक्ष Chandrashekhar Dharni ने कहा कि पत्रकारिता तेजी से डिजिटल और तकनीकी बदलावों के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में पत्रकारों को नई तकनीकों, विशेषकर एआई से जोड़ना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित तकनीकें भविष्य की पत्रकारिता का अहम हिस्सा बनने जा रही हैं और पत्रकारों को इसके प्रयोग की जानकारी देना समय की मांग है।

उन्होंने बताया कि इस विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, डिजिटल कंटेंट निर्माण, फैक्ट चेकिंग, तेज और प्रभावी समाचार लेखन तथा आधुनिक मीडिया तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे पत्रकार अपने कार्य को अधिक प्रभावी और तकनीकी रूप से मजबूत बना सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान “आधुनिक पत्रकारिता में चुनौतियां” विषय पर विशेष संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। संगोष्ठी में डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, फेक न्यूज, सोशल मीडिया के दबाव, तकनीकी बदलावों और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता Naresh Kaushal करेंगे, जबकि Irwin Khanna गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव Tarun Bhandari विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं समाजसेवी Ajay Veer Sehgal वेलकम कमेटी के चेयरमैन होंगे।

धरणी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के लिए मुफ्त कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही संस्था द्वारा पिछले पांच वर्षों से जारी मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और पिछले चार वर्षों से चल रही टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों का लाभ भी पत्रकारों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मीडिया वेलबींग एसोसिएशन केवल बीमा योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारों और उनके परिवारों की कठिन परिस्थितियों में भी हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहती है। संस्था कई जरूरतमंद पत्रकारों और उनके परिवारों की आर्थिक सहायता भी कर चुकी है।

धरणी ने बताया कि संस्था हरियाणा में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रत्येक कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित करती है। उत्कृष्ट पत्रकारिता सेवाओं के लिए हर वर्ष तीन पत्रकारों को विशेष सम्मान भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था अब कई राज्यों में अपनी इकाइयों का विस्तार कर चुकी है और पत्रकारों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया वेलबींग एसोसिएशन ने हाल ही में सरकार से पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण मांगें मनवाई हैं। इनमें पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर पेंशन रोकने के प्रावधान को समाप्त करवाना और एक ही परिवार में एक से अधिक मीडिया कर्मियों की स्थिति में केवल एक सदस्य को पेंशन देने की शर्त खत्म करवाना प्रमुख उपलब्धियां हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 3 6 0
Total Users : 333360
Total views : 554172

शहर चुनें