सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लागू होगा आदेश
बाबूगिरी न्यूज
चंडीगढ़, 15 नवम्बर। छठ पूजा के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार, 16 नवंबर 2026 को प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) घोषित किया है। इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग की ओर से 15 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, प्रशासन ने पहले 30 दिसंबर 2025 को जारी वर्ष 2026 के अवकाश संबंधी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए 16 नवंबर को छठ पूजा के उपलक्ष्य में प्रतिबंधित अवकाश के रूप में शामिल किया है।
यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।

अधिसूचना पर चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, आईएएस के हस्ताक्षर हैं। छठ पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने से पर्व मनाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
बाबुगिरी हिंदी डॉट कॉम पर चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, हरियाणा और पंजाब की ताजा खबरें पढ़ें।












Total Users : 454786
Total views : 719801