June 15, 2026 5:40 pm

June 15, 2026 5:40 pm

HARYANA NEWS: पुराने भूमि रिकॉर्ड के नाम पर रिश्वत मांगने वाला उर्दू कॉपीस्ट गिरफ्तार, ACB ने 5,500 रुपये के साथ दबोचा

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
रोहतक, 5 जून। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए रोहतक में एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की रोहतक टीम ने सदर कानूनगो कार्यालय (एसके शाखा) में तैनात उर्दू कॉपीस्ट विपिन को 5,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
एसीबी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, रोहतक में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।
पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके पूर्वजों द्वारा खरीदी गई जमीन के पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले उर्दू कॉपीस्ट विपिन 5,500 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई।
ट्रैप के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
एसीबी टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए सदर कानूनगो कार्यालय (एसके शाखा), रोहतक में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी विपिन को शिकायतकर्ता से 5,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप के दौरान रिश्वत की पूरी रकम आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई।
ब्यूरो अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी की संलिप्तता किसी अन्य भ्रष्ट गतिविधि में तो नहीं थी

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 3 2
Total Users : 344132
Total views : 569521

शहर चुनें