June 15, 2026 5:02 pm

June 15, 2026 5:02 pm

PANCHKULA NEWS: पिंजौर व्यापारी हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, थाना प्रभारी सस्पेंड

रमेश गोयत
पंचकूला, 6 जून। पिंजौर में व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज मामले के बाद पंचकूला पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई की है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पिंजौर के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। इसके साथ ही थाना पिंजौर में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों का भी तबादला किया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत यह कार्रवाई केवल पिंजौर थाना तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में भी व्यापक स्तर पर स्टाफ फेरबदल किया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की नई तैनाती कर पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सक्रिय बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या गैर-जिम्मेदाराना रवैये को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस बल में समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव किए जाते हैं ताकि कार्यप्रणाली में सुधार हो और पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके। पिंजौर में हुई हत्या की घटना के बाद उठाए गए कदम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
डीसीपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे अपराधों की रोकथाम हो सके और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत हो। इसी सोच के तहत जिलेभर में यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
पिंजौर व्यापारी हत्याकांड के बाद हुई इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करने और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 2 3
Total Users : 344123
Total views : 569511

शहर चुनें