September 20, 2026 4:42 am

September 20, 2026 4:42 am

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 8.54 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ROHTAK: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 8.54 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रोहतक: रोहतक जिला पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यह कार्रवाई एक युवक की शिकायत के बाद की गई, जिसे ऑनलाइन काम का लालच देकर ठगा गया था।

शिकायत से शुरू हुई जांच
जिले के गांव हुमायूंपुर निवासी राहुल ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर 11 नवंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया। केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि उसे घर बैठे कमाई का झांसा दिया गया।

टेलीग्राम पर मिला फर्जी ऑफर
पीड़ित राहुल के अनुसार 5 जून 2025 को उसकी टेलीग्राम आईडी पर “शॉपवेयर कंपनी” के नाम से एक मैसेज आया। मैसेज में दावा किया गया कि कंपनी विभिन्न ब्रांड्स का प्रचार करती है और प्रोडक्ट पर रिव्यू देने पर भुगतान किया जाएगा। राहुल को प्रोडक्ट पर रिव्यू देकर उसका स्क्रीनशॉट ग्रुप में शेयर करने के निर्देश दिए गए।

टॉस्क के नाम पर ऐंठे गए पैसे
पहला टॉस्क पूरा करने के बाद राहुल को दूसरे टॉस्क के लिए 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। रकम भेजने पर उसके खाते में 16,248 रुपये आए, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद लगातार नए-नए टॉस्क दिए गए और अलग-अलग रकम जमा करवाई जाती रही।

कुल 8.54 लाख रुपये की ठगी
इस प्रक्रिया में राहुल ने विभिन्न खातों में कुल 8 लाख 54 हजार 625 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। उल्टा उससे और रकम डालने को कहा गया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी
साइबर पुलिस स्टेशन प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान उत्तराखंड निवासी सूरज को गिरफ्तार किया गया है, जो फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-17 में रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 1 3
Total Users : 416513
Total views : 667600

शहर चुनें