October 14, 2026 2:17 am

October 14, 2026 2:17 am

IGNOU: बीएएम, बीकॉमएफ और बीएससीएम में एससी-एसटी छात्रों को 50% फीस पर दाखिला : डॉ. धर्म पाल

चंडीगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बीएएम, बीकॉमएफ और बीएससीएम जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में एससी-एसटी विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को कुछ पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। इनमें माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा विद्यार्थी के पास केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी वैध एससी/एसटी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन लिंक
ignouadmission.samarth.edu.in
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आय प्रमाण पत्र और एससी/एसटी प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले इग्नू द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट या नजदीकी क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
डॉ. धर्म पाल ने कहा कि इग्नू छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के इन पाठ्यक्रमों में फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी है, ताकि एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश के लिए यूजीसी डेब आईडी (UGC DEB ID) बनाना अनिवार्य है। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 2 9
Total Users : 429729
Total views : 685185

शहर चुनें