October 14, 2026 2:17 am

October 14, 2026 2:17 am

PUNJAB: कृषि-आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने में पंजाब को दो राष्ट्रीय पुरस्कार: मोहिंदर भगत

ए.आई.एफ. योजना के तहत 31,076 परियोजनाएं मंजूर, 11,270 करोड़ रुपये का निवेश

चंडीगढ़, 8 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश की कृषि-आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कृषि आधारभूत संरचना फंड (ए.आई.एफ.) योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पंजाब को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी विभाग, जो ए.आई.एफ. योजना के लिए राज्य नोडल एजेंसी है, की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और प्रभावी निगरानी प्रणाली के चलते पंजाब को यह उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान पंजाब को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ और ‘बेस्ट स्टेट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट’ के पुरस्कार प्रदान किए गए।
मंत्री ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक पंजाब में ए.आई.एफ. योजना के अंतर्गत कुल 31,076 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें 11,270 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा 7,221 करोड़ रुपये के ऋण भी स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ए.आई.एफ. योजना के तहत किसानों, एफपीओ, उद्यमियों और सहकारी संस्थाओं को 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 7 वर्षों के लिए 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता है, जिससे ब्याज दर अधिकतम 9 प्रतिशत तक सीमित रहती है। यह योजना कृषि भंडारण, प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन और मूल्य संवर्धन से जुड़ी परियोजनाओं को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।
मोहिंदर भगत ने बताया कि किसानों और इच्छुक लाभार्थियों की सुविधा के लिए बागवानी विभाग ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9056092906 शुरू किया है, जिसके माध्यम से योजना से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ का पुरस्कार भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनबालगन पी. और उप सचिव  रचना कुमार द्वारा निदेशक बागवानी, पंजाब एवं राज्य नोडल अधिकारी (ए.आई.एफ.) शैलेंद्र कौर को प्रदान किया गया। वहीं, ‘बेस्ट स्टेट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट’ का पुरस्कार टीम लीडर रवदीप कौर और सलाहकार  युवराज औलख ने प्राप्त किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 2 9
Total Users : 429729
Total views : 685185

शहर चुनें