June 29, 2026 12:25 am

June 29, 2026 12:25 am

जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु के निधन पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट समेत सभी जिला अदालतें 29 जून को बंद रहेंगी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 28 जून 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दिवंगत न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु के निधन पर सम्मान स्वरूप 29 जून 2026 (सोमवार) को हाईकोर्ट और पंजाब, हरियाणा व यूटी चंडीगढ़ की सभी जिला अदालतों में अवकाश घोषित किया है।
हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 29 जून को हाईकोर्ट के साथ-साथ सभी जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय बंद रहेंगे। यह निर्णय माननीय न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज थे, के दुखद निधन के बाद लिया गया है।

अधिसूचना में बताया गया है कि 29 जून को हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच के समक्ष सूचीबद्ध सभी जरूरी और सामान्य मामलों की सुनवाई अब 30 जून 2026 (मंगलवार) को की जाएगी।
हाईकोर्ट ने यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर जारी किया है। न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु का 28 जून 2026 को निधन हो गया था, जिसके बाद न्यायिक जगत में शोक की लहर है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 5 5 4 8
Total Users : 355548
Total views : 585434

शहर चुनें