बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार ने उनकी नियुक्ति के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
समीर पाल सरो हरियाणा प्रशासन में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समीर पाल सरो अब क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) के चेयरपर्सन के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।














Total Users : 412528
Total views : 662363