October 31, 2026 8:21 pm

October 31, 2026 8:21 pm

करनाल में तहसीलदार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, संजीव अत्री बने अध्यक्ष

आनंद रावल को महासचिव, अरविंद कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और संदीप कुमार को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

रमेश गोयत
चंडीगढ़/करनाल, 31 अक्टूबर। हरियाणा में तहसीलदार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन करनाल में किया गया। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में संजीव अत्री (नायब तहसीलदार, टीसीपी) को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं आनंद रावल (नायब तहसीलदार, छछरौली) को महासचिव, अरविंद कुमार यादव (नायब तहसीलदार, घरौंडा) को कोषाध्यक्ष और संदीप कुमार (तहसीलदार, नीलोखेड़ी) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में रोहताश पंवार (तहसीलदार, पटौदी) और अमित माथुर (नायब तहसीलदार, ढांड) को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा एसोसिएशन में विभिन्न जिलों और तहसीलों में कार्यरत अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी एवं सदस्य
अध्यक्ष: संजीव अत्री, नायब तहसीलदार, टीसीपी।
महासचिव: आनंद रावल, नायब तहसीलदार, छछरौली।
कोषाध्यक्ष: अरविंद कुमार यादव, नायब तहसीलदार, घरौंडा।
संयुक्त सचिव: संदीप कुमार, तहसीलदार, नीलोखेड़ी।
कार्यकारिणी सदस्य:
रोहताश पंवार, तहसीलदार, पटौदी।
अमित माथुर, नायब तहसीलदार, ढांड।
एसोसिएशन के सदस्य:
सुदेश मेहरा, तहसीलदार, बहादुरगढ़।
पूनम सोलंकी, तहसीलदार, पिहोवा।
कीर्ति, तहसीलदार, सोनीपत।
प्रतीक यादव, तहसीलदार।
सौरभ शर्मा, तहसीलदार।
हरीश बिजारणिया, नायब तहसीलदार, ऐलनाबाद।
अंशुल अंतिल, नायब तहसीलदार।
हेमंत शर्मा, नायब तहसीलदार, गोहाना।
बलराज मलिक, नायब तहसीलदार, गुहला।
आदित्य रंगा ने उपाध्यक्ष पद स्वीकार करने में जताई असमर्थता
नई कार्यकारिणी की प्रारंभिक सूची में अंबाला शहर के तहसीलदार आदित्य रंगा का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए शामिल किया गया था। हालांकि, आदित्य रंगा ने अपने व्यक्तिगत और पेशेवर कारणों का हवाला देते हुए इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने में असमर्थता जताई है।
अपने संदेश में उन्होंने एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उपाध्यक्ष पद के योग्य समझना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पद स्वीकार नहीं करने का निर्णय संगठन या उसके उद्देश्यों के प्रति किसी प्रकार की प्रतिबद्धता में कमी नहीं है।
आदित्य रंगा ने कहा कि संगठन और उसके उद्देश्यों के प्रति उनका सहयोग और समर्थन पहले की तरह जारी रहेगा। वह संगठन, उसके हितों और अधिकारियों के सामूहिक मुद्दों के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
इस प्रकार अंतिम रूप से घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पद शामिल नहीं है। नई कार्यकारिणी से एसोसिएशन के संगठनात्मक कार्यों और अधिकारियों से जुड़े सामूहिक मुद्दों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 4 2 8 2 9
Total Users : 442829
Total views : 703023

शहर चुनें