November 1, 2026 5:26 am

November 1, 2026 5:26 am

चंडीगढ़ पुलिस के 10 सब-इंस्पेक्टरों को मिला इंस्पेक्टर का स्थानीय रैंक, चंद्रमुखी मान भी शामिल

रमेश गोयत
चंडीगढ, 24 जुलाई। चंडीगढ़ पुलिस के 10 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर (एक्जीक्यूटिव कैडर) का स्थानीय रैंक (Local Rank) प्रदान किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों को पंजाब पुलिस नियम 13.2ए के तहत तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर का स्थानीय रैंक दिया गया है। हालांकि यह पदोन्नति केवल स्थानीय रैंक के रूप में होगी और इसके साथ किसी प्रकार का वित्तीय लाभ या वरिष्ठता का दावा मान्य नहीं होगा।


स्थानीय रैंक पाने वाले अधिकारियों में एसआई रवदीप सिंह, चंद्रमुखी मान, दलजीत सिंह, सुरेश कुमार, जसकिरनदीप कौर, सूर्य प्रकाश, प्रेम सिंह, हरमेक सिंह, कुलविंदर कौर और गुरविंदर सिंह शामिल हैं।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच, आपराधिक मामला या आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आती है, तो उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस के उनके मूल पद सब-इंस्पेक्टर पर वापस भेजा जा सकता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 4 3 2 5 5
Total Users : 443255
Total views : 703627

शहर चुनें