July 24, 2026 7:08 pm

July 24, 2026 7:08 pm

PANCHKULA: बारिश हो या भीषण गर्मी, ट्रैफिक ड्यूटी नहीं रुकेगी: पंकज नैन

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के 170 जवानों को मिले रेनकोट, छाते और रिफ्लेक्टर जैकेट

हर मौसम में डटे ट्रैफिक पुलिसकर्मी विभाग की सबसे बड़ी ताकत: पुलिस कमिश्नर
रमेश गोयत
पंचकूला, 24 जुलाई। आमजन की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर मौसम में ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन की पहल पर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के सभी 170 पुलिसकर्मियों को रेनकोट, छाते और रिफ्लेक्टर जैकेट वितरित किए गए। साथ ही सभी कर्मियों को प्रत्येक ड्यूटी के दौरान रिफ्लेक्टर जैकेट अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दिन-रात और प्रतिकूल मौसम में उनकी सुरक्षा एवं दृश्यता सुनिश्चित हो सके।


सेक्टर-4 स्थित ट्रैफिक थाना पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने पुलिसकर्मियों को रेनकोट और छाते वितरित किए। उन्होंने कहा कि बारिश, कोहरे और कम दृश्यता वाले मौसम में रिफ्लेक्टर जैकेट पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी ट्रैफिक कर्मियों से अनुशासन, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने तथा हर समय रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने का आह्वान किया।


पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी भीषण गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में लगातार सड़क पर रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उनका सुरक्षित और स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। रेनकोट, छाते और रिफ्लेक्टर जैकेट उपलब्ध होने से पुलिसकर्मी अधिक सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ अपनी ड्यूटी कर सकेंगे, जिससे आमजन को भी बेहतर और प्रभावी यातायात सेवाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि “जनता की सुरक्षा के लिए हर मौसम में सड़क पर डटे रहने वाले हमारे ट्रैफिक पुलिसकर्मी विभाग की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित पुलिसकर्मी ही आमजन को बेहतर, प्रभावी और संवेदनशील सेवाएं दे सकते हैं।”

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 7 7 1 8 8
Total Users : 377188
Total views : 614498

शहर चुनें