बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जानकारी दी है कि 25 जुलाई शनिवार को 33 केवी मोरनी लाइन और 33 केवी सब-स्टेशन मोरनी में इमरजेंसी मेंटेनेंस तथा पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान तीन 11 केवी फीडर प्रभावित रहेंगे, जिनमें 11 केवी मोरनी लाइन, 11 केवी टिकरी लाइन और 11 केवी टिक्कर ताल लाइन शामिल हैं।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। यह सूचना एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, रायपुर रानी (पंचकूला) की ओर से जारी की गई है।















Total Users : 412470
Total views : 662285