July 25, 2026 9:02 pm

July 25, 2026 9:02 pm

CHANDIGARH: क्यूसीआई से ग्रेड ‘ए’ मान्यता: गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन देश में छठे, उत्तर भारत में पहले स्थान पर

रमेश गोयत

चंडीगढ़। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन, सेक्टर-10डी, चंडीगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025–26 के संस्थागत मूल्यांकन में अपने डिप्लोमा इन फार्मेसी कार्यक्रम के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NABET) से सर्वोच्च ग्रेड ‘ए’ मान्यता प्राप्त की है।
यह मान्यता तीन चरणों वाली विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद प्रदान की गई, जिसमें डेस्कटॉप मूल्यांकन, ऑन-साइट मूल्यांकन तथा संस्थान के समग्र प्रदर्शन का आकलन शामिल था। यह प्रक्रिया सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय, चंडीगढ़ प्रशासन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस उपलब्धि के साथ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन ने राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में संस्थान ने प्रथम स्थान हासिल कर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है।
संस्थान की प्राचार्या श्रीमती विन दोसाज के नेतृत्व में यहां छह डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। “महिलाओं में उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने हेतु दक्ष कौशल का समावेश” के अपने विज़न के अनुरूप संस्थान उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षित और दक्ष पेशेवर तैयार कर रहा है।
क्यूसीआई द्वारा संस्थानों का मूल्यांकन शैक्षणिक उत्कृष्टता, परिणाम-आधारित शिक्षा, सुशासन, नवाचार तथा सतत गुणवत्ता सुधार जैसे कठोर मानकों के आधार पर किया जाता है। ग्रेड ‘ए’ मान्यता इस बात का प्रमाण है कि संस्थान उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्थान ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्या, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिया है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 7 7 8 5 1
Total Users : 377851
Total views : 615433

शहर चुनें