August 5, 2026 11:13 am

August 5, 2026 11:13 am

CHANDIGARH: LIC, सेक्टर-17 ब्रांच में ठेकेदार पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप

आपकी आवाज पार्टी ने कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए किया प्रदर्शन
चंडीगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सेक्टर-17 शाखा में कर्मचारियों से सरेआम रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आपकी आवाज पार्टी, चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने आरोप लगाया कि एलआईसी अधिकारियों की कथित मिलीभगत से एक ठेकेदार कर्मचारियों से अवैध रूप से पैसे मांग रहा है, जबकि विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए हैं।
प्रेमपाल चौहान ने कहा कि यदि अधिकारी ठेकेदार के साथ शामिल नहीं हैं, तो यह स्पष्ट करें कि पिछले 10 से 15 वर्षों से एलआईसी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को बिना किसी कारण और बिना नोटिस दिए नौकरी से क्यों हटाया गया। प्रभावित कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार उनसे रिश्वत की मांग कर रहा है, जिसकी मोबाइल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है।
नौकरी से निकाले गए कर्मचारी प्रदीप गहलोत ने कहा कि वे किराए के मकान में रहते हैं और इतनी कड़ाके की ठंड में उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद इस तरह हटाया जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रेमपाल चौहान ने भरोसा दिलाया कि आपकी आवाज पार्टी उनकी लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस दौरान पार्टी के इंदरजीत सिंह, शाहनूर चौधरी, एडवोकेट शुभम चौधरी, अमित कुमार, गौतम, दीपक कुमार, बलजिंदर कौर ढिल्लो, वीरेंद्र सूद, रोहित अरोड़ा और अनोखे लाल सहित अन्य नेताओं ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया।
निकाले गए कर्मचारियों रजत आदिवाल और प्रदीप गहलोत ने आरोप लगाया कि देश में संविधान की भावना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर वोट तो लेते हैं, लेकिन दलितों और मजदूरों का शोषण लगातार जारी है। वहीं इंदरजीत सिंह ने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 7 8 2
Total Users : 382782
Total views : 622247

शहर चुनें