October 12, 2026 1:23 pm

October 12, 2026 1:23 pm

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जनवरी 2026 में करेगा आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी

पंचकूला/चंडीगढ़, 12 जनवरी 2026: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) जनवरी 2026 के अंत में अपने सभी जोनस की आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी आयोजित करेगा। यह निर्णय ई-नीलामी नीति में 19 सितंबर 2025 को किए गए संशोधन (धारा 4) के तहत लिया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार, अब मेजर साइट्स—जैसे व्यावसायिक साइट्स, होटल साइट्स और बहुमंजिला इमारतों के लिए न्यूनतम दो ईएमडी (Earnest Money Deposit) अनिवार्य होंगे। इन प्रमुख स्थलों की नीलामी 31 जनवरी 2026 को होगी।
नीलामी का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
28 जनवरी 2026: सभी जोनस की आवासीय और व्यावसायिक साइट्स (प्रेफरेंशियल), नर्सिंग होम, क्लिनिक और स्कूल साइट्स।
29 जनवरी 2026: गुरुग्राम और रोहतक ज़ोन की आवासीय और व्यावसायिक साइट्स (सामान्य)।
30 जनवरी 2026: फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला ज़ोन की आवासीय और व्यावसायिक साइट्स (सामान्य)।
31 जनवरी 2026: सभी जोनस के प्रमुख स्थल जैसे व्यावसायिक, होटल, अस्पताल, संस्थागत और बहुमंजिला इमारतें।
ई-नीलामी सभी दिनों में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। HSVP की वेबसाइट पर स्थलों की पूरी जानकारी, नीलामी की नियम और शर्तें उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट http://hsvphry.org.in या हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर संपर्क किया जा सकता है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि सभी इच्छुक खरीदारों को समान अवसर मिल सके।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 2
Total Users : 429162
Total views : 684375

शहर चुनें