April 5, 2026 7:07 am

April 5, 2026 7:07 am

हरियाणा में स्वास्थ्य लक्ष्यों में सहभागिता बढ़ाने के लिए निजी संस्थाओं का स्वागत – CM नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नैतिकता, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य लक्ष्यों में सहभागी बनने वाली सभी जिम्मेदार संस्थाओं का हरियाणा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत ढांचे के साथ-साथ निजी क्षेत्र की जांच एवं चिकित्सा सेवाओं की भूमिका भी नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती पर सेक्टर 12ए स्थित भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास द्वारा संचालित ‘विवेकानंद आरोग्य केंद्र’ में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की भी शुभकामनाएं दी।

सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं:
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि विवेकानंद आरोग्य केंद्र जैसे संस्थान इस प्रयास को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया संदेश से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने आधुनिक जांच और उपचार सुविधाओं को आमजन तक पहुँचाया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत–चिरायु योजना के अंतर्गत अब तक 1 करोड़ 34 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 25 लाख मरीजों के इलाज पर 4,500 करोड़ रुपये के क्लेम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये वार्षिक तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 26,513 बुजुर्गों के इलाज पर 53 करोड़ 57 लाख रुपये के क्लेम प्रदान किए गए हैं।

सरकारी अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं:
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों की तरह आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों। पहले चरण में 10 जिला अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं, जबकि 12 अन्य जिला अस्पतालों में इन सुविधाओं को विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने संस्था को सहयोग करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने के साथ-साथ संस्था को 31 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की।

समारोह में उपस्थित:
उद्घाटन समारोह में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक पवन जिंदल, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, विवेकानंद आरोग्य केंद्र के अध्यक्ष विनोद मित्तल तथा सहयोगी मुकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सह संघचालक प्रताप यादव सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 0 1 4
Total Users : 291014
Total views : 493155

शहर चुनें