August 30, 2026 6:51 am

August 30, 2026 6:51 am

IGNOU: इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश शुरू, 31 जनवरी अंतिम तिथि

चंडीगढ़, जनवरी 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए सभी परास्नातक, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये प्रवेश ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कार्यक्रमों के लिए हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी पसंद के मास्टर्स, बैचलर्स, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह लिंक इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।
इग्नू आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, मैनेजमेंट, सोशल साइंसेज, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, हेल्थ साइंसेज, टूरिज्म सहित विभिन्न विषयों में अनेक कार्यक्रम संचालित करता है। इनमें एमबीए, एमसीए, एमएपीसी, एमएसडब्ल्यू, एमईजी, एमकॉम, एमएएच, एमपीएस, एमएलआईएस, एमएएन, एमजीपीएस, एमएआरडी, बीसीए, बीएजी, बीकॉमजी, बीएससीजी, बीएलआईएस, पीजीडीएन, पीजीडीआरडी, पीजीडीसी सहित कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं, जो देश-विदेश में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
डॉ. भानु प्रताप सिंह ने आवेदकों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी, पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना और अवधि को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। साथ ही पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य है।
कार्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ की वेबसाइट www.rcchandigarh.ac.in या इग्नू रीजनल सेंटर चंडीगढ़ के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/RCCHD पर विज़िट कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लर्नर क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या rcchandigarh@ignou.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 2 5
Total Users : 400825
Total views : 646643

शहर चुनें