August 30, 2026 8:26 am

August 30, 2026 8:26 am

राज भवन में सीजीए चैंपियंस 2025 का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026:  वर्ष 2025 के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन (सीजीए) से जुड़े प्रतिभाशाली गोल्फ खिलाड़ियों को बुधवार को राज भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने “सीजीए चैंपियंस 2025” को सम्मान प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह में आर.के. पचनन्दा, आईपीएस (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह का प्रमुख आकर्षण रहे युवराज संधू, जिन्होंने वर्ष 2025 में रिकॉर्ड सात खिताब जीतकर पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया और वर्ष 2026 के लिए डीपी वर्ल्ड टूर कार्ड हासिल किया। इसके अलावा पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता शुभंकर शर्मा और अर्जुन पुरस्कार विजेता गगनजीत भुल्लर को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वर्ष 1999 में स्थापित चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन पिछले ढाई दशकों से गोल्फ खेल के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। गोल्फ के ओलंपिक खेल के रूप में शामिल होने के बाद सीजीए ने प्रशिक्षण, कोचिंग और प्रतिभा विकास पर विशेष फोकस किया है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के खिलाड़ियों को भी समान अवसर प्रदान कर सीजीए ने ट्राई सिटी के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ की मजबूत पहचान बनाई है।
सीजीए के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई खेलों सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में भारत के शीर्ष 10 गोल्फरों में से अधिकांश खिलाड़ी चंडीगढ़ से हैं और सीजीए से जुड़े हुए हैं। विशेष रूप से भारत के नंबर 1, 2, 4 और 5 रैंक के गोल्फर चंडीगढ़ से होना सीजीए की सुदृढ़ प्रशिक्षण प्रणाली की सफलता को दर्शाता है।
इस अवसर पर जूनियर, एमेच्योर और प्रोफेशनल वर्गों में कुल 18 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिनमें
करनदीप कोच्छर, अंगद चीमा, अजीतेश संधू, त्वेसा मलिक, अमनदीप ड्राल, हीना कांग, मन्नत बराड़, गुंतास कौर संधू, हरजाई मिल्खा सिंह, कृष चावला, नील जॉली, सीरत कांग, दानिश वर्मा और जैबीर सिंह कांग शामिल रहे।
अपने संबोधन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन द्वारा विकसित सुविधाएं और मजबूत कोचिंग तंत्र युवा प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सीजीए अध्यक्ष आर.के. पचनन्दा ने कहा कि एसोसिएशन खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराती रहेगी और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में चंडीगढ़ गोल्फ का ओलंपिक पदक जीतने का सपना अवश्य साकार होगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 6 7
Total Users : 400867
Total views : 646693

शहर चुनें