September 20, 2026 3:53 am

September 20, 2026 3:53 am

एचटेट 2025 को लेकर संशय बरकरार, परीक्षा तिथि पर अभी नहीं लगी मुहर

भिवानी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा प्रस्तावित एचटेट 2025 परीक्षा की तिथियां अभी तक अंतिम रूप से तय नहीं हो पाई हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, 17 और 18 जनवरी को परीक्षा आयोजित कराने का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा गया था, लेकिन सर्दी और अन्य कारणों के चलते फिलहाल इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। जैसे ही नई तिथि को मंजूरी मिलेगी, बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, परीक्षार्थी रहें तैयार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि एचटेट परीक्षा को लेकर सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा जनवरी माह में आयोजित किए जाने की पूरी संभावना है।
डॉ. पवन कुमार ने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है और वे अपनी तैयारी लगातार जारी रखें।
2.33 लाख परीक्षार्थियों ने किया आवेदन
चेयरमैन ने बताया कि इस बार एचटेट परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 33 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई महत्वपूर्ण सुरक्षा एवं निगरानी कदम उठाए गए हैं।
फिलहाल पोर्टल दोबारा खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं
बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि सबसे कम आवेदन लेवल-1 (पीआरटी) के लिए आए हैं, जबकि लेवल-2 में सबसे अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। पीजीटी श्रेणी दूसरे स्थान पर रही है।
उन्होंने यह भी साफ किया कि छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोलने का फिलहाल कोई प्रस्ताव बोर्ड के पास नहीं है और न ही इस संबंध में किसी स्तर से कोई निर्देश प्राप्त हुआ है।
बोर्ड ने परीक्षार्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 0 0
Total Users : 416500
Total views : 667586

शहर चुनें