August 5, 2026 4:37 am

August 5, 2026 4:37 am

परमिंदर सिंह जट्टपुरी पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी के प्रधान निर्वाचित

चंडीगढ़, 16 जनवरी: पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी के चुनाव शुक्रवार को पंजाब विधानसभा परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पंजाब विधानसभा के सचिव राम लोक खटाना की मौजूदगी में कराई गई। चुनाव में परमिंदर सिंह जट्टपुरी को पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी का प्रधान चुना गया, जबकि दीपक शर्मा को उप प्रधान और नवीन सेठी को जनरल सेक्रेटरी निर्वाचित किया गया।
पंजाब विधानसभा के एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया में कुल 24 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में परमिंदर सिंह जट्टपुरी को 15 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नपिंदर बराड़ को 9 वोट मिले।
उप प्रधान पद के चुनाव में दीपक शर्मा ने 17 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रोहित बांसल पक्का को 7 वोट मिले। वहीं, जनरल सेक्रेटरी पद के लिए नवीन सेठी को 16 वोट मिले, जबकि गुरउपदेश भुल्लर को 7 वोट प्राप्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई दी। नवनिर्वाचित प्रधान परमिंदर सिंह जट्टपुरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रेस गैलरी सदस्यों की समस्याओं और सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 5 5 7
Total Users : 382557
Total views : 621938

शहर चुनें