September 21, 2026 5:18 am

September 21, 2026 5:18 am

हरियाणा में घना कोहरा जारी, 7 जिलों में अलर्ट तापमान में हल्की बढ़ोतरी, लेकिन सुबह-शाम ठंड बरकरार

चंडीगढ़: हरियाणा में रविवार को भी घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर उत्तर और उत्तर-पूर्वी हरियाणा के जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका जताई गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव और हवा की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

इन जिलों में कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है।

तापमान में इजाफा दर्ज
17 जनवरी तक हरियाणा में औसतन न्यूनतम तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद सुबह और शाम के समय सर्दी का असर बना हुआ है।

कल से खुलेंगे स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद हरियाणा में सोमवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। मौसम विभाग ने बच्चों और अभिभावकों को सुबह के समय कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

नारनौल सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग के मुताबिक 17 जनवरी को नारनौल में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।
अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—
करनाल: 4.9 डिग्री
रोहतक: 5.4 डिग्री
हिसार: 5.6 डिग्री
अंबाला: 5.8 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी संभव है, लेकिन सुबह के समय कोहरा बना रहेगा।

चंडीगढ़ मौसम अपडेट
चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलने लगी है। रविवार सुबह शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि 22 जनवरी तक सुबह और रात के समय घनी धुंध छाए रहने का अनुमान है। आज शहर में हल्की धूप और बादलों की आवाजाही के साथ मौसम साफ रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस की अपील
कोहरे के चलते ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 6 0
Total Users : 417360
Total views : 668740

शहर चुनें