September 20, 2026 8:26 am

September 20, 2026 8:26 am

सिरसा के ड्राइवर पृथ्वी सिंह जीते 10 करोड़ रुपए की लॉटरी, परिवार में खुशी का माहौल

सिरसा/चंडीगढ़, 18 जनवरी 2026: हरियाणा के सिरसा जिले के मोहम्मदपुरिया गांव निवासी पृथ्वी सिंह ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी (लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026) में पहला इनाम जीतकर सभी को चौंका दिया। उनकी जीत की रकम 10 करोड़ रुपए है।
पृथ्वी सिंह पेशे से ड्राइवर और मजदूर हैं। इनाम की खबर मिलते ही उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया और नोटों की माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्होंने लॉटरी के लिए कुल 3 टिकट खरीदे थे — पहला 500 रुपए का, दूसरा 200 रुपए का और तीसरा 100 रुपए का। इनमें से 500 रुपए का टिकट (नंबर 327706) विजेता रहा। टिकट उन्होंने किलियांवाली मंडी के मदन लाल से खरीदा था। मदन लाल ने उन्हें फोन कर जीत की जानकारी दी, जिसके बाद घर में उत्सव का माहौल बन गया।
पृथ्वी सिंह ने कहा, “इन पैसों से मैं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करूंगा।” वहीं उनके 6 वर्षीय बेटे दक्ष की मासूम खुशी ने सभी का दिल जीत लिया। दक्ष ने कहा, “पापा को 10 करोड़ मिले हैं, अब हम थार गाड़ी लेंगे।” उनकी पत्नी सुमन ने इसे भगवान का आशीर्वाद बताया और कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी किस्मत ऐसे बदल जाएगी।
पृथ्वी सिंह के परिवार में उनकी पत्नी सुमन, बेटी रितिका, बेटा दक्ष और पिता देवीलाल शामिल हैं। सुमन पास के स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं।
मदन लाल ने बताया कि वे कई वर्षों से लॉटरी टिकट बेचते आ रहे हैं। उनके द्वारा बेचे गए टिकटों में 5 लाख से लेकर 5 करोड़ तक के इनाम निकल चुके हैं। इस बार पृथ्वी सिंह का जीतना सबसे बड़ा इनाम है।
पृथ्वी सिंह को अब अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और टिकट लेकर चंडीगढ़ स्थित लॉटरी ऑफिस में जमा करना होगा। जीत की रकम उनके खाते में सीधे आएगी, जिसमें से 30 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद उन्हें करीब 7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 6 7 9
Total Users : 416679
Total views : 667821

शहर चुनें