September 20, 2026 7:13 am

September 20, 2026 7:13 am

चंडीगढ़ में नाके पर कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपए नकद बरामद

चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट के पास लगाए गए नाके के दौरान एक कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1 करोड़ 42 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की अगुआई में की गई।

पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी नियमित नाके के दौरान हुई। होंडा अमेज कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में सोना और नकद मिला। कार चालक की पहचान जगमोहन जैन, निवासी अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई।

डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं कर सका चालक
प्राथमिक पूछताछ में चालक सोना और नकद से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि बरामद सोने पर 9999 फाइन गोल्ड, 100 ग्राम, 50 ग्राम और 1 औंस के गोल्ड बार की मार्किंग पाई गई है। इसके साथ ही नकद राशि भी बड़ी मात्रा में बरामद हुई।

जांच एजेंसियों को सूचना दी गई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित जांच एजेंसियों को सूचित किया। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि सोना और नकद कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसका कोई संबंध हवाला कारोबार, टैक्स चोरी या किसी अन्य अवैध वित्तीय लेनदेन से तो नहीं है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत सूचना दें, ताकि अवैध वित्तीय लेनदेन को रोकने में मदद मिल सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 6 0 6
Total Users : 416606
Total views : 667723

शहर चुनें