September 21, 2026 5:17 am

September 21, 2026 5:17 am

चंडीगढ़ : भारतीय एकता मंच की दो साल पूर्ण होने पर एक्टिव कमेटी की मीटिंग और सामाजिक कार्यों की समीक्षा

चंडीगढ़।  भारतीय एकता मंच ने अपने दो साल पूरे होने पर एक्टिव कमेटी की मीटिंग नीजर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की। इस मीटिंग में पिछले दो वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जनरल सेक्रेटरी कम कन्वीनर पुनीत महाजन का जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
मीटिंग में एक्टिव कमेटी के सदस्य अध्यक्ष नरेंद्र जैतक, सुनीता ठाकुर, भाग सिंह, पी. के. रतन, रोशन लाल, परविंदर, डॉक्टर रेनू, भूपेंद्र राठौर, राकेश खुराना और गुरचरण सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
इस अवसर पर भारतीय एकता मंच द्वारा किए गए प्रमुख सामाजिक कार्यों का भी जिक्र किया गया:
ब्लड कैंप का आयोजन।


गरीब बच्चों के लिए किताबों का वितरण।
सेक्टर 45 लेबर चौक में गरीब परिवारों को कपड़े, चपल, जुराबें और अन्य जरूरत की वस्तुएं प्रदान करना।
आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाने वाले लोगों के लिए दवाइयों और अस्पताल में जांच की सुविधा।
गरीब कन्याओं की शादियों का आयोजन।
हिमाचल और पंजाब में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राशन और दवाइयों की मदद।
नीजर चौक और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना।
बरसात में जलभराव वाली सड़कों और सीवरेज पाइपलाइन की मरम्मत।
चंडीगढ़ में दोपहिया चालकों को हेलमेट और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना।
ट्रैफिक नियमों के पालन और अन्य सुरक्षा उपायों पर प्रशिक्षण।
साथ ही नई योजना 2026 के लिए भी चर्चा हुई, जिसमें चंडीगढ़ में ट्रैफिक, पार्किंग, रेडी फड़ी कर्मचारियों की समस्याएं, स्नैचिंग और लूटपाट जैसे मुद्दों को हल करने के लिए गवर्नर, होम्स फैक्ट्री और डीसी से मिलने का प्लान बनाया गया।
पुनीत महाजन (जनरल सेक्रेटरी कम कन्वीनर) और अध्यक्ष नरेंद्र जैतक ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय एकता मंच समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम करता रहेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 6 0
Total Users : 417360
Total views : 668740

शहर चुनें