August 29, 2026 2:55 pm

August 29, 2026 2:55 pm

डड्डूमाजरा में 31 जनवरी को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया लगाएंगे जनता दरबार

चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया शनिवार, 31 जनवरी 2026 को डड्डूमाजरा स्थित सामुदायिक केंद्र में जनता दरबार (पब्लिक हियरिंग) आयोजित करेंगे। इस दिन यूटी सचिवालय के बजाय स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी।
जनता दरबार के दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया डड्डूमाजरा और धनास क्षेत्र के निवासियों की शिकायतें और समस्याएं सीधे सुनेंगे तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, प्रशासक द्वारा हर माह एक शनिवार को शहर के किसी एक सेक्टर या गांव में जनता दरबार आयोजित करने की पहल की गई है। इसका उद्देश्य प्रशासन को जनता के और करीब लाना और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
जनता दरबार के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई की जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 9 3
Total Users : 400393
Total views : 646034

शहर चुनें