August 29, 2026 1:20 pm

August 29, 2026 1:20 pm

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

हरियाणा–दिल्ली के साझा विकास पर हुई अहम बातचीत

ई दिल्ली, 20 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास स्थान मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों राज्यों से जुड़े साझा हितों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान हरियाणा–दिल्ली के बीच बेहतर आपसी समन्वय, आधारभूत ढांचे के विकास, यातायात, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं को और सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा परियोजनाओं को गति देने और आम जनता के हित में मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली का विकास एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और परस्पर सहयोग से ही क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा दी जा सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दोनों राज्यों के बीच सहयोग और संवाद को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 3 6
Total Users : 400336
Total views : 645943

शहर चुनें