May 23, 2026 10:48 pm

May 23, 2026 10:48 pm

हरियाणा-चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक से बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 25 जनवरी तक बारिश के आसार
चंडीगढ़: हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देर रात से प्रदेश के सभी जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। कई इलाकों में शीतलहर भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और पानीपत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं
प्रदेश के कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 जनवरी तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
हालांकि, रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन दिन के समय तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, यमुनानगर और अंबाला के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रोहतक रहा सबसे गर्म
शुक्रवार को हरियाणा के औसत तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का औसत तापमान सामान्य से करीब 4.8 डिग्री अधिक बना हुआ है, जो सर्दियों के लिहाज से असामान्य माना जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहा।

किसानों और यात्रियों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने और फसल बीमा का लाभ लेने की सलाह दी है। वहीं, यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने, खासकर रात के समय सावधानी बरतने और वाहन धीरे चलाने की हिदायत दी गई है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को नदियों, नालों और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

चंडीगढ़ का मौसम
चंडीगढ़ में गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे सर्दी से कुछ राहत मिली। देर रात करीब 12 बजे के बाद तेज शीतलहर के साथ गरज-चमक और बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सुबह 6 बजे तक जारी रही। सुबह 6 से 7 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बावजूद लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 9 8
Total Users : 323598
Total views : 540330

शहर चुनें