विकास नगर लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
पंचकूला, 22 जनवरी 2026: पंचकूला शहर में विकास नगर लाइट प्वाइंट के पास सड़क का एक हिस्सा बीच से धंस जाने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सड़क की मरम्मत का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है, ताकि मार्ग को जल्द सुरक्षित बनाकर यातायात बहाल किया जा सके।
मरम्मत कार्य के चलते विकास नगर लाइट प्वाइंट से हल्लोमाजरा होते हुए चंडीगढ़ की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने धंसे हुए हिस्से के आसपास बेरीकेडिंग कर दी है, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों को अपनाएं। साथ ही वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और सावधानी बरतें।














Total Users : 416531
Total views : 667623