September 21, 2026 2:27 am

September 21, 2026 2:27 am

जींद में बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान की छत गिरने से मकान मालिक की मौत

जींद: हरियाणा के जींद जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नरवाना क्षेत्र के गांव डोहाना खेड़ा में एक दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे मकान मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय काला के रूप में हुई है।

हादसे के वक्त घर में अकेला था मृतक
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय काला घर के अंदर मौजूद था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे बाहर थे। अचानक छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबे में दबे काला को बाहर निकालने की कोशिश की और उसे तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरे शहर से लौटकर आया था गांव
परिजनों ने बताया कि काला एक दिन पहले ही दूसरे शहर से अपने गांव लौटा था। वह बाहर रहकर दूध की डेयरी का काम करता था। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

काफी पुराना और कमजोर था मकान
ग्रामीणों के मुताबिक, मकान काफी पुराना था और उसकी कड़ियों की छत थी। ऊपरी मंजिल की दीवारों में पहले से दरारें थीं और छत कमजोर हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण पहले ऊपरी मंजिल की छत गिरी और उसके साथ नीचे की मंजिल भी ढह गई।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 0
Total Users : 417340
Total views : 668717

शहर चुनें