August 30, 2026 3:47 am

August 30, 2026 3:47 am

गणतंत्र दिवस 2026: फरीदाबाद में हाई अलर्ट, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को वर्दी और सादी वर्दी में तैनात किया गया है। पुलिस बल सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेगा।

संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर:
फरीदाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी किराएदार को न रखने की अपील की गई है।

होटल-गेस्ट हाउस और साइबर कैफे पर सख्ती:
एसीपी राजीव कुमार ने बताया कि जिले के होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां ठहरने वाले सभी लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखें और जरूरत पड़ने पर पुलिस को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही साइबर कैफे संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील:
फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे 26 जनवरी को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 0
Total Users : 400790
Total views : 646590

शहर चुनें