November 26, 2026 10:46 pm

November 26, 2026 10:46 pm

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, कई जिलों में पाला और कोहरे का अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में एक दिन की बारिश के बाद ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। शनिवार रात महेंद्रगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं नारनौल में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुग्राम, मेवात और फरीदाबाद में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

करनाल में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान:
प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस क्षेत्र में 17.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह राज्य के अधिकतर जिलों में धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूप रहने के बावजूद शीतलहर के चलते ठंड का असर बना रहेगा।
मौसम विभाग ने 25 जनवरी को फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, सिरसा और चरखी दादरी जिलों में पाला जमने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 6 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

26 जनवरी को बदलेगा मौसम:
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजस्थान से सटे इलाकों में पाला पड़ सकता है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं 26 जनवरी की शाम से मौसम में फिर बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 जनवरी को हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 28 जनवरी से हवाओं का रुख बदलने के साथ एक बार फिर ठंड का दौर तेज हो सकता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 2 5 7 0
Total Users : 462570
Total views : 730873

शहर चुनें