August 29, 2026 1:59 am

August 29, 2026 1:59 am

हरियाणा पुलिस के 1 अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 12 को पुलिस पदक से सम्मान

चंडीगढ़, 25 जनवरी: गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 12 अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक, निष्ठावान और निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। डीजीपी ने कहा कि इन सम्मानों से न केवल पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों का, बल्कि समूचे पुलिस बल का मनोबल और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों व जवानों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया।

ये अधिकारी होंगे सम्मानित:
फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में शामिल हैं—
सिमरदीप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, रोहतक रेंज
सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय
मोगीनंद, सहायक पुलिस आयुक्त, पंचकूला
सुखबीर सिंह, निरीक्षक, गुरुग्राम
कंवर पाल, निरीक्षक, हिसार
नरेश कुमार, निरीक्षक, पुलिस अकादमी मधुबन, करनाल
सुरेंद्र सिंह, उप-निरीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, गुरुग्राम
योगेश कुमार, उप-निरीक्षक, फरीदाबाद
प्रदीप चौहान, सहायक उप-निरीक्षक, सुरक्षा शाखा कार्यालय
गूगन राम, निरीक्षक, भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी), मानेसर
राजीव, निरीक्षक, आरटीसी भौंडसी, गुरुग्राम
रेखा, महिला उप-निरीक्षक, कैथल
गौरव शर्मा, सहायक उप-निरीक्षक, गुप्तचर कार्यालय, चंडीगढ़ (पंचकूला)
इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 5
Total Users : 400075
Total views : 645605

शहर चुनें