नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी। प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले इन पुरस्कारों के तहत इस वर्ष देश के कोने-कोने से आए 45 ऐसे व्यक्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान देकर समाज में उल्लेखनीय बदलाव किया, लेकिन लंबे समय तक गुमनाम रहे।
गुमनाम नायकों की श्रेणी में कर्नाटक के अंके गौड़ा, महाराष्ट्र की अर्मिडा फर्नांडीज, मध्यप्रदेश के भगवानदास रायकवार, जम्मू-कश्मीर के बृज लाल भट, छत्तीसगढ़ की बुधरी ताती, ओडिशा के चरण हेम्ब्रम, उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव और गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या सहित कई नाम शामिल हैं।
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—में प्रदान किए जाते हैं। ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, जन-सेवा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, व्यापार, उद्योग और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पद्म श्री 2026 से सम्मानित व्यक्तियों की सूची
अंके गौड़ा
अर्मिडा फर्नांडीज
भगवानदास रायकवार
भिकल्या लाडक्या ढिंडा
बृज लाल भट
बुधरी ताती
चरण हेम्ब्रम
चिरंजी लाल यादव
धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या
गफरूद्दीन मेवाती जोगी
हैली वार
इंद्रजीत सिंह सिद्धू
के. पजानिवेल
कैलाश चंद्र पंत
खेम राज सुंदरियाल
कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा
कुमारसामी थंगराज
महेंद्र कुमार मिश्रा
मीर हाजीभाई कसमभाई
मोहन नागर
नरेश चंद्र देव वर्मा
नीलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
नूरुद्दीन अहमद
ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन
पद्मा गुरमेत
पोखिला लेखथेपी
पुन्नियामूर्ति नटेसन
आर. कृष्णन
रघुपत सिंह
रघुवीर तुकाराम खेडकर
राजस्तपति कलिअप्पा गौंडर
रामा रेड्डी मामिडी
रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले
एस. जी. सुशीलम्मा
संग्युसांग एस. पोंगेनर
शफी शौक
श्रीरंग देवबा लाड
श्याम सुंदर
सिमांचल पात्रो
सुरेश हनागावाड़ी
तगा राम भील
तेची गुबिन
थिरुवरूर बक्थावत्सलम
विश्व बंधु
युमनाम जात्रा सिंह
उल्लेखनीय है कि साधारण भारतीयों के असाधारण योगदान को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पद्म पुरस्कारों में समाज के अनसुने नायकों को प्रमुखता दी गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी की शाम को की गई, जबकि सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।
Loading Viewer...
Loading Viewer...













Total Users : 310079
Total views : 521060