September 21, 2026 4:37 am

September 21, 2026 4:37 am

HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सादगी और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जन्मदिन;

गौ सेवा की, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रमेश गोयत

पंचकूला/ चंडीगढ़, 25 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपना 56वां जन्मदिन अत्यंत सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन की शुरुआत पंचकूला स्थित शिशु गृह में बच्चों से मिलकर की, जहां उन्होंने बच्चों को मिठाइयां बांटी और उनके साथ समय बिताया। इसके उपरांत वे वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री पंचकूला जिले के गांव समराल (भोज नेता) पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और जनसंवाद किया।

बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर की गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौ सेवा करते हुए गायों को चारा खिलाया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

Cm haryana

मुख्यमंत्री को जन्मदिन के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दीं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित और ऊर्जावान नेता बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नायब सिंह सैनी का जमीनी अनुभव हरियाणा के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है और उनके नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा, सुशासन और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

इनके अतिरिक्त प्रदेशभर से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने दिनभर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाइयां दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 4
Total Users : 417354
Total views : 668733

शहर चुनें