September 21, 2026 4:30 am

September 21, 2026 4:30 am

PANCHKULA: भाजपा नेताओं ने हवन कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी जन्मदिन की बधाइयाँ

नायब सिंह सैनी हरियाणा के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री: अजय मित्तल

रमेश गोयत

पंचकूला, 25 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को माता मनसा देवी मंदिर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की गई।
इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, जिला महामंत्री जय कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामलाल बंसल, विशाल सेठ, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, प्रमोद सिंगला सहित अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष अनुराधा पुरी, मंडल महामंत्री पुष्प सिंहरोहा, वैभव मनचंदा, भाजपा नेता सुखबीर पुनिया, हरविंदर गुर्जर, मनु सिंगला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपनी ऊर्जावान कार्यशैली, सरल स्वभाव और जनहितैषी निर्णयों से प्रदेश की जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। उनके नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 4
Total Users : 417354
Total views : 668733

शहर चुनें