September 21, 2026 4:04 am

September 21, 2026 4:04 am

CM नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस पर कुलभूषण गोयल ने दी शुभकामनाएं

माता मनसा देवी गोधाम में किया गौ पूजन
पंचकूला | 25 जनवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को श्री माता मनसा देवी गोधाम पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया तथा विधिवत गौ पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पंचकूला में करोड़ों रुपये की लागत से अनेक विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं, जिससे शहर की आधारभूत संरचना मजबूत हुई है और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा आगे भी विकास की इसी गति से आगे बढ़ेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्मदिवस पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा और प्रदेश के समग्र विकास के संकल्प को दोहराया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 1
Total Users : 417351
Total views : 668730

शहर चुनें