August 29, 2026 2:25 am

August 29, 2026 2:25 am

HARYANA: पूर्व सांसद एवं विधायक ईश्वर सिंह अपने पुत्र व पूर्व चेयरमैन पुत्रवधू सहित भाजपा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी की उपस्थिति में भाजपा का थामा दामन

चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को भाजपा में एक महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग हुईं। गुहला-चीका से जेजेपी के विधायक रह चुके एवं पूर्व राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रहे ईश्वर सिंह ने अपने पुत्र एवं चेयरमैन पुत्रवधू के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ज्वाइनिंग के बाद ईश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, सामाजिक न्याय एवं विकास की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी ही देश और प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ईश्वर सिंह एवं उनके परिवार का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कहा कि ईश्वर सिंह का भाजपा में शामिल होना संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे अनुसूचित समाज सहित सभी वर्गों में पार्टी का जनाधार और सशक्त होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने भी साथ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 6
Total Users : 400076
Total views : 645606

शहर चुनें