June 21, 2026 8:47 pm

June 21, 2026 8:47 pm

DELHI-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, तापमान में भारी गिरावट, अगले दिनों तक कोहरे के आसार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के चलते ठंड में इजाफा हुआ है और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर शाम तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होती रही।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था, यानी एक दिन में ही छह डिग्री से अधिक की गिरावट देखने को मिली। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 78 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि बुधवार सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा छा सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। अगले चार दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच उतार-चढ़ाव करता रहेगा।
विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। 29 और 31 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। वहीं 29 जनवरी से 2 फरवरी तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।
उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार सुबह 7:30 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 239 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है। एनसीआर के अन्य शहरों में फरीदाबाद का AQI 232, गुरुग्राम 238, गाजियाबाद 244, ग्रेटर नोएडा 225 और नोएडा 228 दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI स्तर 200 से ऊपर और 300 के बीच बना हुआ है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 2 0 5
Total Users : 349205
Total views : 576540

शहर चुनें