मन की बात देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम, त्योहारों के सीजन में ‘लोकल फॉर वोकल’ अपनाकर देश की प्रगति का संकल्प लें” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
“रामायण सीरियल की तरह अब ‘मन की बात’ सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज”
विकसित भारत के सपने में युवाओं की भूमिका अहम: पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: ‘लोकल फॉर वोकल’ से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था – कृष्ण लाल पंवार
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़, 30 अगस्त – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले, अलग-अलग परिस्थितियों में रहने वालों को जोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के पूर्व में क्या काम हो रहे हैं उसका पश्चिम के लोगों को पता चलता है तथा पश्चिम में क्या काम हो रहे है वह उत्तर के लोगों को पता चलता है, सब एक दूसरे के कार्य को देखकर प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगे त्यौहार का महीना आने की भी बात कही है जो काफी महत्वपूर्ण है, इस माह में हमें “लोकल फॉर वोकल” को अपनाते हुए देश में बने उत्पादों की ही खरीद करनी है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ रविवार को अम्बाला छावनी हिल रोड स्थित एडवोकेट डीएस माथुर के निवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, दोनों मंत्रियों के यहां पहुंचने पर एडवोकेट डीएस माथुर, उनकी धर्मपत्नी सुधा माथुर ने परिवार सहित पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया।
उर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक समय था जब दूरदर्शन के माध्यम से रामायण का प्रसारण किया जाता था, तो सड़कें खाली हो जाती थी और सब लोग कहीं न कहीं एकत्रित होकर रामायण को देखते थे, उसी प्रकार अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने के लिए लोग इंतजार करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर व गाइड हैं। प्रधानमंत्री हमारा मार्गदर्शन करते हुए हमारे हितों का ध्यान रखते हैं। देश में जहां-जहां पर नए आविष्कार हो रहे हैं, नई योजनाएं फलीभूत हो रही हैं, युवाओं द्वारा नए-नए कार्य एवं आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाता है ताकि हम सब उससे प्रेरित होकर आगे बढ़ स
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्ति बारे, स्वच्छता बारे, साइंस व टेक्नॉलोजी बारे, इतिहास बारे, लोकल फोर वोकल बारे भी हम सबको जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। हमें नशे से दूर रहने बारे आमजन को जागरूक करना है विशेषकर युवा पीढ़ी को इससे दूर रहने बारे प्रेरित करना है। नशा मुक्ति अभियान में हम सबकी सहभागिता बेहद जरूरी है। स्वच्छता जीवन में चमक लाती है, स्वच्छता के प्रति हमें स्वयं से सचेत होना होगा, न गंदगी फैलानी है और जो गंदगी फैली हुई है उसे दूर करने के लिए कार्य करना है, ताकि हमारा देश भी दूसरे देशों की भांति और अधिक स्वच्छ और सुन्दर बन सकें।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अब त्यौहारों का माह आ रहा है और इस दौरान हमें लोकल फॉर वोकल का संकल्प लेना है। आगामी त्योहारों में जैसे दीपावली व अन्य जो भी पर्व हैं उन पर्वो पर हमें संकल्प लेते हुए भारत में बनी वस्तुओं को ही खरीदना है। जिस दिन हम सब लोकल फॉर वोकल यानि भारत में बनी चीजों को खरीदेंगे तो देश की प्रगति होगी। उसका नारा लोकल फॉर वोकल होगा।
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: ‘लोकल फॉर वोकल’ से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था – कृष्ण लाल पंवार
इस मौके पर पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज अम्बाला छावनी में बड़े भाई एवं कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने का मौका मिला है, जिससे उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष-2047 तक भारत को विकसित करने का जो सपना है उसे पूरा करने में देश के युवाओं की अहम भूमिका होगी। आमजन का भी इसमें अहम योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का जो आह्वान किया है उस के तहत हमारा फर्ज बनता है कि युवाओं को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित करें।
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि लोकल फॉर वोकल बारे भी प्रधानमंत्री ने भारत में ही निर्मित उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने बारे जोर दिया है। ग्रामीण आंचल की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सारी वस्तुएं जैसे लौहार, सुनार व अन्य द्वारा हाथ से उत्पादों को तैयार किया जाता था, लेकिन आज यह लुप्त होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल के माध्यम से भारत में उत्पाद वस्तुओं को खरीदने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिल सकें। दीपावली पर्व के साथ-साथ आने वाले त्योहारों पर उन्होंने देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदने बारे लोगों को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग के माध्यम से लगभग 75 हजार सैल्फ हैल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाएं जुडक़र उत्पादों को तैयार कर रही हैं और इससे जहां उनकी आजीविका बढ़ी है वहीं लोकल फॉर वोकल को भी बढ़ावा मिला है। प्रदेश सरकार ने हर जिले में सांझा बाजार खोलने का निर्णय लिया है और इस निर्णय के तहत फतेहाबाद व करनाल में सांझा बाजार खुल चुके है, अन्य जिलों में भी साझा बाजार खोलने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि बीते कल मेवात ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेवात विकास बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कचरे से बिजली बनाने को लेकर निजी कम्पनी के साथ एमओयू साईन किया है और एमओयू के तहत प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे से लगभग 50 मेगावॉट उर्जा का उत्पादन किया जाएगा। इससे हिसार, अम्बाला, फरीदाबाद व गुरुग्राम क्लस्टर में स्थापित होने वाले इन संयत्रों में संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा और इससे कुल 50 हजार मैगावॉट उर्जा का उत्पादन ह
इस मौके पर एडवोकेट डीएस माथुर, सुधा माथुर, गौरव माथुर, वंदना माथुर, नगर परिषद् के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव वालिया, बीएस बिन्द्रा, अजय बवेजा, एडवोकेट दलिप मित्तल, जसवंत जैन, अजय अग्रवाल, रमन अग्रवाल, अनिल बहल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अनिल विज का तंज: “कांग्रेस के आराध्य हैं सज्जन सिंह, इसलिए फाड़ा गया पोस्टर”
वही, सिख दंगों के विरोध में एक विधायक द्वारा विधानसभा में पोस्टर लगाने और बाद में एक अन्य कांग्रेस विधायक द्वारा पोस्टर फाड़ने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी अपने आराध्य का अपमान नहीं होने देना चाहता, कांग्रेस कह चुकी है सज्जन सिंह जिन्होंने सिखों का कत्लेआम करवाया वो उनके आराध्य हैं इसलिए उनको ऐसे अराध्य का पोस्टर किसी दलित के हाथ में अच्छा नहीं लगा, इसलिए उस पोस्टर फाड़ दिया।















Total Users : 401195
Total views : 647119