August 29, 2026 8:18 pm

August 29, 2026 8:18 pm

बारामती में प्लेन क्रैश: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत, देश में शोक की लहर

नई दिल्ली/बारामती: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया। मुंबई से बारामती जा रहा एक चार्टर प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8.45 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी तकनीकी कारणों के चलते संतुलन बिगड़ गया और प्लेन रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच पाया।

विमान में कौन-कौन था सवार
DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के मुताबिक, विमान में
उपमुख्यमंत्री अजित पवार
1 पीएसओ
1 अटेंडेंट
2 क्रू सदस्य (पायलट PIC और को-पायलट FO)
सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अजित पवार के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा,
“श्री अजीत पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। उनका असमय निधन बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति।”

नेताओं की प्रतिक्रियाएं
अखिलेश यादव ने इसे देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए दिल दहलाने वाली दुर्घटना है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह खबर बेहद दुखद है और पूरे देश को झकझोर देने वाली है।

पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम फडणवीस से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

जांच के आदेश
विमान हादसे की जांच DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद ही सामने आएगी।

महाराष्ट्र में शोक
अजित पवार के निधन की खबर के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है। बारामती में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। राज्य सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 6 7 3
Total Users : 400673
Total views : 646448

शहर चुनें