October 12, 2026 2:02 pm

October 12, 2026 2:02 pm

हरियाणा में चार IAS अधिकारियों के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

चंडीगढ़, 30 जनवरी: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार डॉ. राजा शेखर वुंडरू, जो वर्तमान में मत्स्य पालन विभाग और परिवहन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
वहीं डी. सुरेश, जो इस समय हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को अब हरियाणा भवन, नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर के साथ-साथ मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा थानेसर के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) शाश्वत सांगवान को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का नया मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वे यह जिम्मेदारी जयदीप कुमार के स्थान पर संभालेंगे।
सरकारी आदेश के मुताबिक जयदीप कुमार के आगामी पदस्थापन से संबंधित आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। फिलहाल, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन डायरेक्टर पद से मुक्त होने के बाद वे अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 5
Total Users : 429175
Total views : 684395

शहर चुनें