September 23, 2026 12:28 am

September 23, 2026 12:28 am

देश की 140 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम  :- बन्तो कटारिया 

पंचकूला।  हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया  ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह बजट देश की नारी शक्ति का मजबूत प्रतिबिंब है l
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश करके नया रिकॉर्ड बनाया है l
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को आगे बढ़ते हुए एक महिला वित्त मंत्री के रूप में बहन निर्मला सीतारमण को लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके नया रिकॉर्ड बनाया है l
बन्तो कटारिया ने कहा यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है l यह वर्तमान की आकांक्षाओं को साकार करता है l और भारत के उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत करता है l यह विकसित भारत @2047 की ऊंची उड़ान के लिए मजबूत आधार है l
बन्तो कटारिया ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संत गुरु रविदास जी की जयंती पर रविदास समाज के सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्ला जी मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही पंजाब जाकर जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर “श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट” रखने पर समाज के सभी लोगों ने उनका हृदय की गहराई से आभार व्यक्त किया l
बन्तो  कटारिया ने बजट को रिफॉर्म एक्सप्रेस के लिए नई ऊर्जा और गति प्रदान करने वाला बताया l यह बजट ट्रस्ट-बेस्ट गवर्नेंस और ह्यूमन-सेंट्रिक इकोनॉमी की दृष्टि को साकार करता है l इसमें फ़िस्कल डेफिसिट काम करने, महंगाई नियंत्रित रखने के साथ उच्च कैपेक्स और उच्च विकास का समन्वय है l
बन्तो कटारिया ने कहा भारत अब सिर्फ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प है l बड़े ट्रेड डील्स का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं और एमएसएमई को मिले बजट में प्रमुख कदम उठाए गए हैं l मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने के लिए महत्वाकांशी रोडमैप पेश किया गया है l
बन्तो कटारिया ने बताया बजट  की कुछ महत्वपूर्ण बातें  जैसे :- नई ग्रामीण रोजगार योजना ‘वीबी-जी राम जी’ के लिए 95.000 करोड आवंटित किए गए
साथ ही पांच चिकित्सकीय पर्यटन केंद्र स्थापित करने का रखा प्रस्ताव,  संशोधित आयकर रिटर्न जमा करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च करने का प्रस्ताव रखा गया है l और तीन आयुर्वेदिक एम्स खोले जाने की घोषणा की गई l
बन्तो  कटारिया ने कहा हमारे किसान भाइयों के लिए कृषि बजट 1.32 लाख करोड रुपए का होना स्वागत योग्य हैं जो  किसानों की प्रगति और विकास  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा l

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 3 6 4
Total Users : 418364
Total views : 670024

शहर चुनें