September 22, 2026 11:56 pm

September 22, 2026 11:56 pm

पंचकूला: अस्पताल से लैपटॉप व मोबाइल चोरी मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला | 02 फरवरी 2026: पंचकूला पुलिस ने थाना पिंजौर क्षेत्र में एक अस्पताल से हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा लैपटॉप और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 को डॉ. प्रजेश खेड़ा, प्रोपराइटर खेड़ा अस्पताल, पिंजौर ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 21-22 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोर उनके अस्पताल से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप और एक सैमसंग मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान थाना पिंजौर पुलिस और एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ पंचकूला ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकुर धीमान उर्फ अंकु, पुत्र बचन सिंह, निवासी गांव खडीन, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए। चोरी का सामान बरामद होने पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए सेंट्रल जेल अंबाला भेज दिया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 3 5 8
Total Users : 418358
Total views : 670018

शहर चुनें